google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों संग पप्पू सरदार ने मनाई होली। नशा मुक्त होली मनाने का दिया संदेश

दैनिक समाज जागरण 28.02.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर सुंदरनगर स्थित चेशायर होम परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर हो उठा, जब विशेष बच्चों (दिव्यांगों) के साथ समाजसेवी पप्पू सरदार ने होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली के पारंपरिक गीतों की धुन पर विशेष बच्चों के साथ उपस्थित लोगों ने जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक व समाजसेवी पप्पू सरदार के तत्वावधान में किया गया। पप्पू सरदार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में स्वयं बादाम का शरबत तैयार कर सभी को पिलाया और लोगों से होली के दिन नशा नहीं करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी मेल-जोल, प्रेम और पुरानी रंजिशें भूलकर भाईचारा बढ़ाने का प्रतीक है। यदि हम नशा मुक्त होली मनाएं, तो इससे परिवार, समाज और प्रशासन तीनों को राहत मिलेगी। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पर्व को शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।


होली के गीतों पर विशेष बच्चों के साथ पप्पू सरदार ने भी जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर चेशायर होम की सिस्टर सारिका ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार भाईचारे और प्रेम के साथ मनाया जाना चाहिए तथा किसी पर जबरदस्ती रंग नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चेशायर होम के विशेष बच्चों को इस दिन का वर्षभर इंतजार रहता है, क्योंकि पप्पू सरदार हर साल उनके साथ रंगों की खुशियां बांटने आते हैं।
पप्पू सरदार द्वारा चेशायर होम के बच्चों के बीच सुबह का सूखा नाश्ता तथा दोपहर में विशेष रूप से तैयार किया गया लजीज भोजन भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में चेशायर होम की सभी सिस्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विशेष बच्चों के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)