google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति की दूसरी शादी से परेशान महिला ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी, महिला व एक बच्चे की मौत*

*

*घटना पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया गांव का*


समाज जागरण बिनोद सिंह पलामू प्रमंडलीय प्रभारी सह पलामू ब्यूरो चीफ 22 जनवरी 2023

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती रंगेया गांव में पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में महिला और उसके 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला विकास दास की पत्नी शांति देवी (28 वर्ष) और मृत बच्चे का नाम कुणाल कुमार (8 वर्ष ) है। जिस बच्चे की जान बची उसकी पहचान छोटू कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के समय महिला और उसके दो बच्चे ही थे। शनिवार को सूचना मिलने पर मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी है। मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि झूला झूलने के बहाने महिला अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें महिला और उसके 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा जीवित है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना शुक्रवार रात की है। महिला शांति देवी अपने दो बेटों के साथ घर में रहती थी। शुक्रवार रात दोनों बेटों को झूला झूलने के बहाने घर के मचान के पास ले गई। दोनों के गर्दन में कपड़े जा फंदा डाला। इस पर बड़े बेटे ने कहा कि ऐसे कोई झूला थोड़े झूलता है। महिला ने कहा कि आज ऐसे ही झूला झूलना है। इतना कहते हुए दोनों बेटे के गर्दन में फंदा डाल दिया और खुद फंदा लगाकर लटक गई। मचान छोटा होने के कारण बड़े बेटे छोटू ने हसुआ के अपने गर्दन में लगे फंदे को काटा। फिर बारी बारी से भाई और मां के फंदे को भी काट कर नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो गई थी। बावजूद दोनों को उठाने की कोशिश की। रात भर अपने भाई के शव के साथ खाट पर सोए रहा। सुबह होने पर इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई। जहां घटना हुई उससे सटे किसी ग्रामीण का घर नहीं है। ऐसे में घटना की जानकारी रात को किसी को नहीं हो पाई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।


*एक वर्ष पहले पति ने की थी दूसरी शादी*

थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि 1 वर्ष पहले शांति देवी के पति विकास दास ने दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद 3 से 4 महीने तक उसकी दूसरी पत्नी पहली पत्नी के साथ ही उसी घर में थी। उस समय तक स्थिति सामान्य थी। 2 दिन पहले विकास दास ने पहली पत्नी को भरण-पोषण के लिए 5000 भिजवाया था। महिला के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। पड़ोस की महिला के फोन से कभी कभार पति से बात करती थी। पति विकास अपनी दूसरी पत्नी के साथ पुणे में रहकर मजदूरी करता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पति की 1 वर्ष पहले दूसरी शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहने के बावजूद महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। संभावना है कि पति से फोन पर बातचीत के बाद विवाद हुआ होगा, इसके बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया होगा। अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एक-दो दिनों में महिला का पति भी गांव आ जाएगा, उससे पूछताछ के बाद मामले को स्पष्ट किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)