
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन:-चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तिवारी चौक के समीप दो कार के बीच आमने सामने टक्कर होने की बात सामने आई है। बताया गया कि 31 अक्टूबर सोमवार दोपहर के करीब कटोरिया की ओर से आ रहे एक कार एवं दूसरी कार देवघर की ओर से कटोरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइव कर रहे कार चालक को फोन आ जाने से फोन रिसीव करने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों कार के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर में किसी को हताहत होने की बात सामने नहीं आई लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिसकी सूचना पर चांदन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों कार को कब्जे में ले लिया। तत्पश्चात दोनों कार मालिक के बीच आपसी समझौता कर चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर जप्त दोनों कार को मुक्त कर दिया। बताया गया कि दोनों कार मालिक की पहचान झारखंड के बैंक ऑफ इंडिया के अलग-अलग शाखा मैनेजर के रूप में की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



