रोज रोज जाम लगाने से लोगो कि परेशानी बढ़ती जा रही है। पिरपैती स्टेशन के समीप टेम्पु स्टेंड के बदले चालक अपने टेम्पु को सड़क की किनारे लगा देते है।जिससे पूरा सड़क जाम हो जाता है।कल दिन में जाम की हालत बद से बदतर हो गई।कई स्कूली बस, एंबुलेंस,पुलिस प्रशासन की गाड़ी भी जाम से निकलने के लिए मस्कत करती रही ।दो घंटे के मस्कत के बाद जाम से राहत मिली।भूख प्यास से परेशान बच्चे,वाहन चालक सभी जूझ रहे है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इसका समुचित व्यवस्था करना चाहिए।लेकिन कल के जाम में पुलिस कर्मी भी हकलान परेशान नजर आ रहे थे। वे बेबस थे। स्थानीय लोगो कि मांग थी कि चालक अपने वाहन को स्टेंड पर ही लगाए।इससे जाम से कुछ राहत मिल सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



