google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएम मोदी ने किया पटना जिले के पालीगंज में चुनावी सभा को सम्बोधन

पीएम ने कहा:- अब लालटेन नही एलईडी का जमाना है। आपलोग लड्डू तैयार रखिये, एग्जिट पोल आने लगे है

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ लोकसभा चुनाव के दौरान सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और पाटलिपुत्र से एनडीए के उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में लोगों की बड़ी भीड़ देखी गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन और लालू प्रसाद यादव के जंगल राज को लेकर एक के बाद एक एक कई हमले किए। संबोधन के दौरान मोदी के समर्थकों में जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल आने लगा है।
मौके पर उन्होंने कहा कि इंडी वाले गालियां दें रहे है इसका मतलब साफ है कि एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम पूरा देश देख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी वालों का एक ही सूत्र है अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता। बिहार में लालटेनिया लेकर घूम रहे हैं। ये लालटेन सिर्फ एक ही घर में रोशनी करती है। चारों तरफ अंधेरा हो जाए तो हो जाए। वही उन्होंने कहा कि बिहार की इस धरती ने सामाजिक न्याय को लेकर पूरे देश को दिशा दिखाई है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अधिकार के लिए बिहार में लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन आज मैं एस एसटी आरक्षण के साथ डंटकर खड़ा हूँ। एक तरफ मोदी है जो 247 2047 तक विकसित भारत बनाने में जुटा है, जो 207 आत्मनिर्भर भारत बनाने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन है, जिसके पास कोई काम नहीं है, देश की जनता ने इनकी छुट्टी कर दी है। इसलिए ये इंडी गठबंधन दिन-रात मोदी को गाली देने में जुटा है। वही उन्होंने कहा कि अब एलईडी बल्ब का जमाना चल रहा है और बिहार में एक लालटेन लेकर घूम रहे हैं। ये ऐसा लालटेन है जो सिर्फ एक ही घर में रौशनी करता रहा है। बिहार में इस लालटेन ने अंधेरा ही अंधेरा फैलाया है। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले का सूत्र है अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता। सभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी वालो की योजना 5 साल में 5 पीएम देने की है। ये 5 पीएम के दावेदार गांधी परिवार का बेटा, सपा परिवार का बेटा, एसडीपी वाले परिवार की बेटी, आप पार्टी के आका की पत्नी, नकली शिवसेना परिवार का बेटा है। ये सारे परिवारवाद मिलकर पीएम की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं। भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो दुनिया के सामने अपनी बात दमखम के साथ रख सके। वही पीएम ने कहा कि एक तरफ आपके लिए 24 घंटे मेहनत करने वाला सिर्फ मोदी है। दूसरी तरफ 24 घंटे आप से झूठ बोलने वाला इंडी गठबंधन है। ये गठबंधन वाले कुछ जेल में रहते हैं कुछ बाहर हैं। इंडी गठबंधन दिन हो या रात मोदी को गाली देने में जुटा है।

          वही मौके पर मौजूद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, सांसद रामकृपाल यादव सहित दर्जनों दिग्गज नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)