दैनिक समाज जागरण
संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका
फुल्लीडुमर थाना की पुलिस गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे तीन शराबी को गिरफ्तार किया है| वही तीनों शराबी की गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एसआई राजीव रंजन, एएसआई रामसेवक महतो एवं सैप जवानों के सहयोग से की गई |फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के इनारावरण के पास रोड पर बांका थाना क्षेत्र के गाड़ीजोर गांव निवासी विकास ठाकुर पिता शंकर ठाकुर ,कुसीदोल जंगल के पास से बनरझौंप गांव निवासी दिलचंद साह पिता गेना साह एवं मेघु साह पिता सशरीर साह को शराब के नशे में उत्पात मचाते गिरफ्तार कर लिया गया |वहीं ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| गिरफ्तार तीनों शराबी को शुक्रवार को फुल्लीडुमर अस्पताल में कोविड जांच कराकर आर्थिक जुर्माना हेतु पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय बांका भेज दिया गया है|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



