दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर(बिहार )-नबीनगर प्रखण्ड के बड़ेम थाना पुलिस ने मुहर्रम त्योहार के दौरान शांति भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डाला था, जिससे भय का वातावरण उत्पन्न हो गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दरिया के तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रिजवान अंसारी, आरीफ राजा और मोदासिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इन युवकों के घरों की तलाशी ली, जिसमें लकड़ी के टुकड़े से काला टेप और पेंट कर असली हथियार जैसा दिखने वाला हथियार बरामद हुआ।पुलिस ने इन युवकों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की है।पुलिस ने इन युवकों को बंधपत्र पर मुक्त कर दिया है, लेकिन आगे की कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं औरंगाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मुहर्रम के त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने कहा है कि वह किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नजर रखेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



