google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस व बालूमाफियाओ के बीच आंख – मिचौली का जारी खेल ,आज आम जनता के लिए मौत का सौदागर साबित हो रहा।

पुलिस की नजरों से बचकर भाग निकलने की फिराक में ट्रैक्टर चालक ने बालू से लदा हुआ ट्रैक्टर को बाइक में मारा जोरदार धक्का, बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ जख्मी।



समाज जागरण, नवीन कुमार उपाध्याय जिला संवाददाता

गया (बिहार) 26 दिसम्बर 2022:- गया शहर के छोटकी नवादा मे बालू से लदे ट्रेक्टर NO- BR02GB3501 द्वारा बाइक NO-BR-02AF 4546 में धक्का मार.देने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है ।घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल.गया भेजा गया है। घायल व्यक्ति छोटकी नवादा के मिनटू कुमार बताये जाते हैं। डेलहा थाना के पुलिस ने ट्रेक्टर को पकड़ लिया है।

उग्र लोगों का कहाना है कि पुलिस को देखकर ट्रक्टर चालक बालू से लदे ट्रैक्टर को लेकर भागने का फिराक में था और ट्रैक्टर चालक का ध्यान भटक जाने के कारण ट्रैक्टर ने बाइक चालक को गंभीर रूप से धक्का मार दिया,जिससे वह जख्मी हो गया।

बतातें चले की बालू की अवैध उत्खनन में पुलिस व बालू के अवैध उत्खनन में लगे लोगों के बीच आंख – मिचौली का जारी खेल आज आम जनता के लिए मौत का सौदागर साबित हो रहा है और पुलिस एवं बालू माफिया के बीच सहमात की खेल निरीह जनता के उपर भारी पड़ रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)