प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय तरंग मेघा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित*

*

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो:- चीफ उमाकांत साह

चान्दन/बांका:-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के आलोक में जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन के नेतृत्व में गुरुवार 8 दिसंबर 2022 को एम.एम.के.जी.हाई स्कूल के खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग” मेघा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, बीडिओ राकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से खेल का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। बता दें कि तरंग प्रतियोगिता का आयोजन एवं मुख्य निर्णायक चांदन बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा किया गया। जो खेल के अंत तक प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को उत्साहित करते रहे। एवं प्रेस वार्ता में तरंग प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खेल से बच्चों का स्वास्थ्य व मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन भी सीख मिलती है। साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बच्चे खेल कूद में भाग लेकर जिले के अलावा बिहार ही नहीं पूरे देश में चान्दन प्रखंड का नाम रोशन करने का काम रहा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आज के प्रतियोगिता में – 60 मीटर की दौड़-100 मीटर की दौड़- 300 मीटर की दौड़-800 मीटर की दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, बॉल थ्रो आदि कई तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र कई संकुल, सीआरसी,व विद्यालय के छात्र व छात्रा शामिल होकर अपने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। आज के प्रतियोगिता में चांदन गर्ल्स स्कूल की नवम वर्ग की छात्रा पुतुल कुमारी पिता अजय कापरी व चांदन स्कूल के एक छात्र ने आठ सौ मीटर की दौड़ में प्रथम प्रतिभागी के रूप में पहचान बनाया। जिससे विद्यालय परिसर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दिए।आज के प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को जिला स्तरीय होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आज के सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को 9 दिसंबर 2022 को इसी खेल मैदान में चांदन वीडियो राकेश कुमार द्वारा प्रोत्साहित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शिक्षा पदाधिकारी के अलावा प्रो० मध्य विद्यालय दुधीकुरा के ब्रजेश कुमार सिंह, कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार,+2 उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्रतिभा पाठक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बांक के कुणाल चौधरी, प्रो०म०वि बिरनियां के सविता कुमारी, प्रो०म०वि० सलैबोना के अलेक्जेंडर मरांडी, एवं हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त कर्मी नरेंद्र कुमार सिंह, शशिकांत पोद्दार, संतोष कुमार एवं अनाउंसर के रूप में आदित्य कुमार, प्रिंस प्रकाश मोदी, आलोक कुमार, निशांत कुमार सिंह, प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव, मध्य विद्यालय जोकटाहा के प्रिंसिपल कृष्णकांत राय के अलावा कई विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल थे। बता दें कि दूसरे दिन 9 दिसंबर शुक्रवार को कबड्डी खेल,खो-खो खेल एवं फुटबॉल खेल आदि का आयोजन किया जाएगा।