google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया त्योहार, डीजे पर लगी रोक

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। होलिका दहन के बाद से ही रंग अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर और गांव दोनों जगह लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
गुरुवार को होलिका दहन के बाद गुलाल की होली चलती रही। वहीं, शुक्रवार को मोती बाग, गांधी चौक, पश्चिम पाली चौक, डे-मार्केट सहित कई इलाकों में युवाओं की टोलियां रंग खेलती दिखीं। एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाते नजर आए। दोपहर तीन बजे तक रंगों की होली चली। सड़कें और घरों के आंगन रंगों से सराबोर हो गए।
एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली गई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखा जाए। शहर में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। शहर व ग्रामीण इलाकों में होली गायन की परंपरा निभाई गई। बच्चों और युवाओं ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। बड़े-बुजुर्गों ने छोटों को उपहार भी दिए। बुजुर्गों में भी फगुनहट का असर दिखा और उन्होंने भी रंगों में डूबकर त्योहार का आनंद लिया। गली-मोहल्लों में बच्चों ने पानी में रंग घोलकर आने-जाने वालों पर छिड़काव किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)