google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राथमिक विद्यालय जुगड़ी में डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वां जयंती मनाई*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो -चीफ उमाकांत साह
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

चांदन:-शनिवार 3 दिसंबर 2022 प्राथमिक विद्यालय जुगड़ी के प्रांगण मेंं विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय पिंकू के नेतृत्व में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वां जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जो बात सिद्धांत में नहीं है वह व्यवहार में भी गलत है डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय पिंकू ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद अपने जीवन काल में 12 वर्षों के राष्ट्रपति काल में उन्होंने देश को नई दिशा प्रदान किया। सन 1962 में उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया था इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय पिंटू, शिक्षक मधुर कुमार शिक्षिका श्रीमती ज्ञानंदा तिवारी के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)