संत जेवियर्स हाई स्कूल अम्बा में मना प्री-दिवाली सेलिब्रेशन।

दैनिक समाज जागरण,
विजय कुमार सिंह संवाददाता कुटुम्बा प्रखंड।

औरंगाबाद (बिहार) 4 नवंबर 2023 :- संत जेवियर्स हाई स्कूल अम्बा में शनिवार को प्री-दिवाली सेलिब्रेशन आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर विद्यालय के सभी सदस्यों में काफ़ी उत्साह दिखा। इस अवसर पर वर्ग नर्सरी से वर्ग दो तक के बच्चों पारंपरिक परिधान में विद्यालय आए। कई छात्र और छात्राओं ने माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्री राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में अपने अभिनय कर कलात्मक क्षमता का परिचय दिया।

प्री-दिवाली सेलिब्रेशन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने पेपर लालटेन बनाने की प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं वर्ग एक और दो के छात्रों ने दिया कलरिंग सत्र तथा वर्ग तीन से 9वीं तक की विद्यार्थियों ने अपने अपने हाउस के अनुसार रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें ब्लू हाउस की वसुन्धरा, निधि और सुशील राज (सातवीं कक्षा) की टीम अव्वल नंबर पर रहीं। वर्ग छह से आठवी कक्षा के छात्रों के बीच कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों प्रेरक कहानियां, दिवाली मनाने का कारण इत्यादि पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के सभी सदस्य इस दिन अपने पारंपरिक परिधान कुर्ता पजामा और महिलाएं साड़ी में नज़र आईं।

एकेडमिक कोऑर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव ने इस सफ़ल आयोजन हेतु अपने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों में कई तरह के कलाओं का विकाश होता है और वे नई चीजों को सीखने के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यकम में शिक्षकों स्टेला शा, अभिषेक दर्जी, उज्जवल वर्मा, कोमल कुमारी, सुदीप घोष, आशीष दर्जी, विकाश कुमार, अभिजीत सावंत, नीरज कुमार, उत्तम जाना, कंचन महतो, सुरुचि सिन्हा, अल्का कुमारी, प्रियंका कुमारी, अमिषा कुमारी, सेबेस्टियन मल्लिक, कल्पना कुमारी, सौरभ कुमार, अमित कुमार, विनय कुमार, एंजिला रॉय, सकुंतला तमांग इत्यादि की प्रमुख भूमिका निभाई।