google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेप स्टेज-3 का अनुपालन नही करना पड़ा महंगा, परियोजना पर 50-50 लाख की लगा जुर्माना। 13 अन्य पर 50-50 हजार

नोएडा समाज जागरण डेस्क

इस समय दिल्ली एनसीआर की हालत घुटन भरी है, वायु की गुणवत्ता बद से बदतर हो चुका है। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर मे स्टेज-3 लागू है। इसके बावजूद भी निर्माणाधीन परियोजना पर उचित व्यवस्था नही किया गया है। जिसके कारण नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न परियोजना पर 1 करोड़ 56 लाख की जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ग्रेप स्टेज-3 लागू होने के बावजूद नोएडा सेक्टर 126 मे खनन करते हुए पाये जाने पर 1 जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर जब्द किए गए है। इसके साथ ही दोषियों पर 5 लाख 80 हजार की जुर्माना लगाया गया है।

उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेप स्टेज-3 के अन्तर्गत जारी प्रतिबन्धों के अनुपालन के दृष्टिगत निम्नलिखित निर्माणाधीन दोषी परियोजनाओं द्वारा निर्माण सामग्री को खुले में भण्डारित पाये जाने के कारण निम्नानुसार जुर्माना अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही की गयी है- जिनमे से 3 परियोजना पर 50-50 लाख की जुर्माना लगाया गया है। जिसमें मेसर्स ड्रीमटेक इलेक्ट्रोनिक्स इण्डिया प्रालि, प्लॉट नं0- 95. इकोटेक- 10. ग्रेटर नोएडा, मेसर्स रिनॉक्स, प्लॉट नं0- जी०एच०-1डी, सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा। मेसर्स रोसबेरी स्टेट एल०एल०पी० (गोदरेज रोड), प्लॉट नं० जी०एच०-01, सेक्टर-43, नोएडा। शामिल है। इसके अलावा 13 परियोजनाओं पर 50-50 हजार की जुर्माना लगाया है, जिसमे मेसर्स विविध इण्डस्ट्रीज, प्लॉट नं०- 37. इकोटेक-10. ग्रेटर नोएडा। 50 हजार , 2 मेसर्स लार्सन एण्ड टुब्रो लि० (प्रोजेक्ट डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर) खसरा नं०- 185 ग्राम गुलिस्तानपुर निकट. 50.0 हजार, मेसर्स चौहान सीमेन्ट एजेंसी, ग्राम गुलिस्तानपुर निकट साइट सी, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा। 50.0 हज़ार, इकाई स्वामी, प्लॉट नं0- बी-81, इकोटेक-6, ग्रेटर नोएडा। 50.0 हजार, इकाई स्वामी, प्लॉट नं0- बी-82, इकोटेक-6, ग्रेटर नोएडा। 50.0 हजार, इकाई स्वामी, प्लॉट नं0- बी-89, इकोटेक-6, ग्रेटर नोएडा. 50.0 हजार, इकाई स्वामी, प्लॉट नं0- बी-12, इकोटेक-6, ग्रेटर नोएडा। 50.0 हजार, मेसर्स स्पार्क मिण्डा कार्पोरेशन लि0, प्लॉट नं० 2डी / 2 इकोटेक-3. ग्रेटर नोएडा। 50.0 हजार, मेसर्स प्रियश ई कोम एल०एल०पी०, खसरा नं० 117-120, ग्राम भवीपुर, इकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा। 50.0 हजार, मेसर्स वेस्टवे सिटी सेन्टर एल०एल०पी०, प्लॉट नं0 4. सेक्टर-50. नोएडा। 50.0 हजार, प्लॉट स्वामी प्लॉट नं0-158, सेक्टर-63, नोएडा. 50.0 हजार, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कॉन्ट्रेक्टर पर सेक्टर-63, नोएडा में निर्माण सामग्री खुले में रखने के सम्बन्ध में। 50.0 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा ग्रेप स्टेज-3 के तहत प्रतिबंधित वाहनों की चेकिंग तथा उस पर कार्यवाही के लिए भी संयुक्त टीम का गठन किया गया है । प्रतिबंधित वाहन बीएस-3 और बीएस-4 जो कि जनपद मे प्रतिबंधित है वाहनों को सीज करने तथा जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

  • औरंगाबाद को मिला नया एसपी अंबरीष राहुल का राजगीर तबादला*
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है।राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त…
  • मुख्यमंत्री से मिले अनूपपुर के जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य सुविधाओं और जिले के विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन
    जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति एवं शहडोल मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की उठाई मांगअनूपपुर/अनूपपुर क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके भोपाल स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट कर जिले के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 19 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 19 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ…
  • कोचाधामन में 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, टेम्पो जब्त, तस्कर गिरफ्तार
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।…
  • गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बन रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून।ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये केंद्र केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा गैर-संचारी…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)