शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक हुई।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी बलिया एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण, की प्री-ट्रॉयल बैठक में 11 फरवरी को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया एवं नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रयासरत रहें तथा लम्बित मामलों विशेष तौर पर विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। इसके साथ-ही समस्त क्षेत्राधिकारी बलिया को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायालयों एवं जनपद बलिया के समस्त बैंको द्वारा अधिक से अधिक संख्या में नोटिसों/सम्मनों को जारी किये गये है, जिसे अधिक से अधिक संख्या में तामिल कराये जाने सुनिश्चित करे, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। तथा यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। बैठक में अशोक कुमार मिश्र सी0ओ0 सदर, राजेश कुमार तिवारी सी0ओ0 बांसडीह, उस्मान सी0ओ0 बैरिया, शिव नारायण सी0ओ0 रसड़ा, आर0पी0 सिंह अधिशासी अभियन्ता, अनिल कुमार सहायक अभियन्ता, एवं राज कुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



