google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका के पति के कत्ल की रची साजिश

शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर
अफजलगढ़
जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ में अवैध संबंधों का राज खुलने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के पति को जान से मारने की साजिश रच डाली और अपने दो दोस्तों को साथ लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकल गए जिसके बाद प्रेमिका के पति को चाकू से मारने का प्रयास किया गया गनीमत रही कि आरोपियों ने जल्दबाजी में प्रेमिका के पति साबिर को मरा हुआ सोचकर जंगल में फेंक दिया जिसके बाद व उठकर आबादी में पहुंच गया और आपबीती सुनाई पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी

मिली जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला गढ़ी में मुस्तकीम नाम युवक 3 वर्ष पूर्व रहता था इसी दौरान उसकी एक पड़ोसी महिला से आंख लड़ गई और दोनों को प्यार हो गया महिला का पति साबिर मुंबई में रहकर काम करता है साबिर को प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई तो उसने अपनी पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद गुस्साए पत्नी के आशिक मुस्तकीम ने साबिर को रास्ते से हटाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रच डाली और प्लॉट खरीदने के बहाने उसको नगीना हरेवली मार्ग के जंगल में ले गए और जान से मारने का प्रयास किया आरोपियों ने चाकू से साबिर पर हमला बोल दिया जिसमें साबिर खून से लथपथ हालत में अधमरा हो गया साबिर को मरा हुआ छोड़कर तीनों अभियुक्त फरार हो गए इसके बाद साबिर को होश आया और वह उठकर बस्ती में पहुंच गया और आप बीती सुनाई तभी से साबिर ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की इसी मामले में आज पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)