google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लूर्द्स कानवेंट बालिका इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के लूर्द्स कॉनवेंट बालिका इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा के द्वारा कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को खुद माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इंटरमीडिएट कला वर्ग में ऋतु कृष्णा यादव को प्रथम, कैक्सा परवीन को द्वितीय, कनीज मेहंदी को तृतीय, विज्ञान वर्ग से फिज़ा फातिमा को प्रथम, खुशबू बिंद को द्वितीय, श्रद्धा गुप्ता को तृतीय, प्रिया रानी यादव को चतुर्थ ,शालिनी बलवंत को पंचम, वाणिज्य वर्ग से फैज़ा एरम को प्रथम, नीलू गुप्ता को द्वितीय , पल्लवी मिश्रा को तृतीय तथा हाईस्कूल से आकाँक्षा को प्रथम, सानवी गुप्ता को द्वितीय ,अंजलि तिवारी को तृतीय, अदिति प्रजापति को चतुर्थ तथा जयश्री राय, निशा यादव,नेहा यादव को संयुक्त रुप से पंचम स्थान के पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता-पिता एवं अपनी अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)