वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ रविवार, 15 मार्च को स्थानीय औधरा घाट काली मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम् एवं प्रशिक्षण वर्ग गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण किया गया तथा उन्हें सरल ऐप डाउनलोड कराया गया। जिला सोशल मीडिया सह मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एआई, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास की जानकारी दी। भाजपा नेता सह व्यापार मंडल चेयरमैन मो० अमानुल्लाह ने केंद्र एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान एवं पार्टी के मूल मंत्र के बारे में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव ने संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी, वहीं जिला मंत्री गौरव गुप्ता ने “मन की बात” कार्यक्रम एवं सरल ऐप के बारे में विस्तार से बताया।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में संजय राम, अजय सिंह (मंडल महामंत्री), सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रमुख, सभी बूथ अध्यक्ष तथा मंडल कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष पांडव महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



