
दुर्गावती, कैमूर
बीडीओ को सौंपा 16सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन
शुक्रवार को दुर्गावती प्रखंड परिसर में किसानों की 16 सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बीजेपी विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व मे बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा एवं संचालन प्रखंड महामंत्री विपिन केवट के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपना अपना वक्तव्य दिया जिसमें किसानों की समस्या एवं भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। वही रामगढ़ विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की 16 सूत्रीय मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वही उनके द्वारा एक-एक मांग को अपने संबोधन के माध्यम से लोगों के बीच रखा । जिसमें मुख्य रुप से किसानों की फसल का उचित मूल्य, धड़हर पंप कैनाल निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने व लरमा पंप कैनाल मे लगे मोटर को यथा शीघ्र बदलने तथा मूसाखाड़ नहर का पक्की करण, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा किसानों के घर जाकर बलपूर्वक वसूली न करते हुए रियायत के साथ सही बर्ताव करते हुए वसूली करने एवं सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने और फसलों का उचित मूल्य पर खरीददारी को सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों को सरकार के द्वारा नहीं माना जाता है तो हमारी यह लड़ाई प्रखंड से लेकर राजधानी पटना तक चलेगी।इस मौके पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



