google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व विधायक उदयभान एक सुलझे हुए राजनेता, अनुभव का मिलेगा फायदा- सुरेश घोड़ेला

पूर्व विधायक उदयभान एक सुलझे हुए राजनेता, अनुभव का मिलेगा फायदा- सुरेश घोड़ेला


उदयभान के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बरवाला शहर में बंटे लड्डू
हिसार, (राजेश सलूजा)
होडल के पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा कांग्रेसी नेता सुरेश घोड़ेला के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। बरवाला मेन बाजार स्थित सुनील मित्तल के प्रतिष्ठान पर शहरी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता सुरेश घोड़ेला ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व मेरे पिताजी रामनिवास घोड़ेला अच्छे मित्र है। इसलिए उनके लिए यह व्यक्तिगत तौर पर भी खुशी का अवसर है। उन्होनें कहा कि उदयभान जी चार बार विधायक रह चुके हैं और एक सुलझे हुए राजनेता है। उनके अनुभव का कांग्रेस को पूरा फायदा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में अब कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ उभरेगी और आगामी चुनावों में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुरेश घोड़ेला के अलावा राजेंद्र सिंगला, सुनील मित्तल, दलबीर हलवाई, रामस्वरूप मदान, विजेंद्र सरपंच, कृष्ण पाबड़ा, गोलू सरदार, रिंकु बर्की, यादव सभा के प्रधान अजीत यादव, ऋषिपाल पंघाल, मनीराम वर्मा, चंदन मिस्त्री, अजीत बैनीवाल, बबीता हंस, मनोज भ्याण, विनोद सिंगला, प्रताप फौजी, सुरेंद्र गोयल, मोहित गोयल, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)