परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 19 सितंबर 2025
पूर्वी सिंहभूम पटमदा में नया स्टेडियम निर्माण पर बवाल पुर्व विधायक प्रत्यासी विनोद स्वांसी ने कहा पैसा और ज़मीन की बर्बादी
पटमदा प्रखंड में प्रस्तावित नया स्टेडियम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र में पहले से मौजूद स्टेडियम जर्जर अवस्था में पड़ा है,लेकिन सरकार ने उसकी मरम्मत कराने के बजाय करोड़ों की लागत से नया स्टेडियम बनाने की योजना शुरू कर दी है।इस निर्णय से स्थानीय लोग नाराज़ हैं और सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

पटमदा में वर्षों पहले बने स्टेडियम की हालत खंडहर जैसी हो चुकी है।खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुराने स्टेडियम का जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक रूप दिया जाना चाहिए था।मगर सरकार ने अचानक नया स्टेडियम बनाने की योजना थोप दी,
पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने कहा कि यह फैसला जनता के टैक्स की बर्बादी है और किसानों की ज़मीन पर भी अनावश्यक दबाव डालेगा।पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद स्वाँसी और प्रताप महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा–”जब एक स्टेडियम पहले से मौजूद है तो नया बनाने की क्या ज़रूरत? सरकार जनता के पैसे को फिजूलखर्ची में झोंक रही है,जबकि खिलाड़ियों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



