
रहुई(नालंदा): रहुई नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए प्रखंड में मुख्य पार्षद पद के लिए प्रत्याशी मनोज चौधरी ने गुरूवार को नामांकन कराया। नामांकन कराने के बाद सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने प्रखंड परिसर के बाहर जोरदार नारा लगया और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया वहीं नामांकन करा कर रहुई थाना के पास शिव मंदिर में भगवान का आशिर्वाद लिया और अपने आवास के लिए रवाणा हो गए। मीडिया से बात करते हुए मुख्य पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि रहुई की समस्याएं जघन्य और ज्वलंत है और ये तभी संभव जब चुनाव जीतने के बाद जनता हमें सहयोग करें और जनता का आपार समर्थन होगा क्योंकि जनता का हमें आपार जन समर्थन मिला है उन्होंने कहा कि रहुई के अंदर इतनी भ्यावह स्थिति है अशांति का आभाव है गुंडाराज कायम है उसे दूर करेंगे साथ ही और सरकार की जितनी भी योजनाएं आएंगी उसको बिना भ्रष्टाचार के ही काम किया जाएगा और रहुई से जुड़े तमाम कार्यों को पुरा करने का वादा किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



