यूनाइटेड रजत विहार महिला मंडल ने किया आयोजन, मातृशक्ति की भागीदारी से भक्तिमय हुआ माहौल
नोएडा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रजत विहार के सी-ब्लॉक में 19 अक्टूबर 2026 को यूनाइटेड रजत विहार के महिला मंडल की ओर से ‘सिंदूर’ नाम से भव्य गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना, पूजन, आरती और गरबा-डांडिया के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
यूनाइटेड रजत विहार परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी एकता और नारी शक्ति के सम्मान की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा-डांडिया के माध्यम से नवरात्रि का उत्सव मनाया।
मातृशक्ति की भूमिका की सराहना
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राजीव शर्मा ने मातृशक्ति को नमन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने सदैव अपने भक्तों की रक्षा कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया है। आज भी मातृशक्ति समाज में संरक्षण, साहस और शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने ऐसे आयोजनों को धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और समाज में एकजुटता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में शीतल भाटी, ममता गौड़, इति पुरवार, उर्मिला बिष्ट, मोनिका शर्मा, रोली शर्मा, नेहा कुमार, अदिति सिंह, साधना अवस्थी, शशि शर्मा, सुषमा नागपाल, नीलम सिंह, कृतिका चौधरी, पूजा पांडे और मधु सिंह सहित अनेक महिलाओं ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
इसके अतिरिक्त राजीव शर्मा, दिनेश सिंह, सुब्रत मोहाकुद, जितेंद्र अवस्थी, राकेश दीक्षित, नवनीत पुरवार, के. एस. अनिल, शक्ति सिंह, महेंद्र ध्यानी, रोहित शर्मा, पंकज कसाना, ओ. पी. अग्रवाल, महेश सिंह और नवीन चंदर सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
‘सिंदूर’ गरबा-डांडिया उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजन ने स्थानीय निवासियों को एक साथ आकर नवरात्रि की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



