google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग: सीएम भूपेश बघेल को हरियाणा और टीएस सिंहदेव को राजस्थान में कांग्रेस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

रायपुर। राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को होने वाले चुनाव कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपने पर्यवेक्षक
का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरियाणा और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जारी सूची के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जबकि भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी प्रेस रिलीज में उपरोक्त नेताओं को तीन राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)