google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पाण्डेयपुरा मे रामनवमी पूजा कमिटी का गठन

दैनिक समाज जागरण,निशांत तिवारी, प्रखंड संवाददाता हंटरगंज

चतरा (झारखंड) 21 मार्च 2023 :- हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा मे रामनवमी पूजा मनाने हेतु रामनवमी पूजा समिति का विस्तार के लिए बैठक पाण्डेयपुरा के ठाकुरबाड़ी मे किया गया जिसका संचालन पवन माथुर ने किया जिसमे पाण्डेयपुरा गांव के नवयुवक ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस बैठक मे रामनवमी महा पूजा समिति का विस्तार किया गया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए संतोष साह को ,सचिव पद के लिए शशि रंजन कुमार (मोनू) और कोषाध्यछ पद के लिए अशोक साहू को चुना गया और समिति के संरक्षक के रूप मे रंजीत माथुर,रंजीत ठाकुर,दिलीप पासवान,मीडिया प्रभारी के रूप मे निशांत तिवारी(दैनिक समाज जागरण न्यूज़) और रोहित अलवेला(सन्मार्ग न्यूज़) को बनाया गया सक्रिय सदस्यो मे मोदन साहू,राजेश मेडिकल,राजा प्र साहू ,उत्कर्ष,आदित्य ,सुमन प्रसाद,आकाश कुमार ,डब्लू प्रसाद,सोनू साहू ,कुमार धनुष ,सोनल साहू,अभिषेक साहू शामिल हुए । जिसमे ग्रामीणों ने खुल कर समर्थन किया गया बैठक मे रामनवमी पूजा मनाने के लिए तैयारियों पर विशेष जोड़ दिया गया जिसमे मुख्य रूप से नगर मे भगवा झंडे को लगाना ,मंगला जुलुश का आयोजन और रामनवमी के दिन झांकी और जुलुश का नगर भ्रमण के दिन और समय तय किये गये अंत मे रामभक्तो ने जय श्री राम के नारे लगाए और प्रसाद देने के बाद बैठक का समापन किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)