देव मणि शुक्ल
नोएडा श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान, सेक्टर-62 में आयोजित रामलीला मंचन के पहले दिन सवर्प्रथम रामलीला मंचन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया।अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।रामलीला मंचन की शुरूआत गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुई। गणेश वंदना में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया । प्रथम दृश्य में देवर्षि नारद को इस बात का घमंड हो गया था कि कामदेव भी उनकी तपस्या व ब्रह्मचर्य भंग नहीं कर पाए। देवर्षि नारद ने यह बात भगवान शंकर को बताई, महादेव ने कहा कि इस बात को भगवान विष्णु के सामने इतने अभिमान के साथ नहीं कहना। शिव के मना करने के बाद भी नारद मुनि ने यह बात भगवान विष्णु को बताई। तब भगवान समझ गए की नारद मुनि में अहंकार आ गया है। इसे खत्म करने के लिए विष्णु ने योजना बनाई।
नारद मुनि भगवान विष्णु को प्रणाम कर आगे बढ़ गए। रास्ते में नारद मुनि को एक सुन्दर भवन दिखाई दिया। वहां की राजकुमारी के स्वयंवर का आयोजन हो रहा था। नारद उस जगह पर पहुंच गए और वहां की राजकुमारी विश्वमोहिनी को देखकर मोहित हो गए। भगवान विष्णु की माया के कारण यह सब हो रहा था। राजकुमारी का सुंदर रूप नारद मुनि के तप को भंग कर चुका था। जिस कारण उन्होंने इस स्वयंवर में हिस्सा लेने का मन बना लिया। राजकुमारी को पाने की इच्छा में नारद अपने स्वामी भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे और उनसे उनके समान सुंदर रूप पाने की इच्छा जाहिर की। भगवान विष्णु ने नारद की इच्छा अनुसार उन्हें रूप भी दे दिया। नारद नहीं जानते थे कि भगवान विष्णु का एक वानर रूप भी है। हरि रूप लेकर नारद उस स्वयंवर मे पहुंच गए। उन्हें अपने आप पर इतना अभिमान हो गया था कि उन्होंने एक बार भी अपना चेहरा नहीं देखा। नारद को इस बात का विश्वास हो गया था कि हरि रूप को देखकर राजकुमारी उन्हीं के गले में वरमाला पहनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ राजकुमारी ने उन्हें छोड़ भगवान विष्णु के गले में माला डाल दी।
नारद के रूप को देखकर जब सब लोगों ने उनकी हंसी उड़ाई तो उन्होंने सरोवर में जाकर अपना चेहरा देखा और उन्हें भगवान विष्णु पर क्रोध आया। क्रोध के वश में आकर नारद जी ने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया और कहा कि जैसे मैं स्त्री के लिए धरती पर व्याकुल था वैसे ही आप भी मनुष्य रूप में जन्म लेकर स्त्री के वियोग से व्याकुल होकर धरती पर भटकेंगे और उस समय आपकी वानर ही सहायता करेंगे। लेकिन जब भगवान की माया का प्रभाव हटा तब नारद जी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने भगवान से तुरंत क्षमा मांगी। ऐसा माना जाता ही कि भगवान विष्णु को राम के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेना पड़ा और माता सीता का वियोग भी सहना पड़ा और वानरों की भी सहायता लेनी पड़ी थी।
भगवान की आरती के साथ पहले दिन की रामलीला का समापन होता है। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, पवन गोयल, तरुण राज अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, चौधरी रविन्द्र सिंह,डॉ. एस.पी.जैन,गौरव मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, राम बारात संयोजक एस एम गुप्ता, शांतनु मित्तल, संजय शर्मा, मनीष गुप्ता, चक्रपाणि गोयल,अर्जुन प्रजापति,अर्जुन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गुप्ता, ओमवीर शर्मा, रंजीव गुप्ता, सुशील गोयल,विजय शुक्ला,विनय हिन्दू, अविनाश सिंह, रामविलास गर्ग, तिलकराज मित्तल आदि सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि कल 27 सितंबर को पृथ्वी पर राक्षसों का उतपात, देवताओं द्वारा विष्णु जी से पार्थना, राम जन्म बधाई उत्सव, भगवान शिव द्वारा रामलला के दर्शन, नामकरण संस्कार, गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा के लिए जाना, ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को यज्ञ हवन की रक्षा के लिए दशरथ से मांग कर लाना, मारीच, सुभाहु एवं ताड़का वध आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



