पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित एस.एस.कंपलेक्स,में रोड के प्रांगण में आर.सी.सेंट्रल स्कूल का भव्य उद्घाटन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार के सह कार्यवाहिका निवेदिता सिन्हा, सेवानिवृत्त अनुमंडल पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद सिंह, सविता कुमारी, रविरंजन जी,महेश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य महानुभावों के श्री कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया। स्वागत गीत के पश्चात् अतिथि परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र द्वारा कराया गया। अतिथि परिचय के पश्चात् आगत अतिथियों को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। चितरंजन सिंह ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण आज के ही दिन आतातायियो का अंत किया था।

वहीं रविरंजन ने पार्थ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया। निवेदिता सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय पटना महानगर का सबसे बेहतर विद्यालय होगा।इस विद्यालय में काफी परिश्रमी और अनुभवी शिक्षकों के द्वारा बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर रंगमंचीय कार्यक्रम कु भव्य प्रस्तुति दी गई।इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् सभी सम्मानित अभिभावक बंधु-भगिनी को सुस्वादु भोजन भी कराया गया।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
आरसीसेंट्रलस्कूल #स्कूलउद्घाटन #भव्यसमारोह #शिक्षाजगत #समाजजागरण #SchoolInauguration #EducationNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



