google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में दूसरी शादी के लिए युवती की हत्या में 5 के खिलाफ रिपोर्ट : पति ससुर गिरफ्तार

दहेज के लिए दूसरी शादी के इरादे से हत्या का आरोप

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां दहेज की मांग नहीं पूरी करने परदूसरी शादी के लिएयूपी की हत्या कर दी गईइस घटना मेंपांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करकेपति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया गया हैयह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के खाडेपुर इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक सुबह प्रियंका यादव का शव फंदे से लटका मिला था। उसके ससुराल वाले उसे हैलट अस्पताल ले गए। वहां से पिता पिपौरी गांव गुजैनी निवासी सत्यनारायण सिंह को फोन करके जानकारी दी। जब तक प्रियंका का परिवार पहुंचता ससुराल वाले वहां से फरार हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक इसी के बाद सत्यनारायण सिंह ने हनुमंत विहार थाने में पति राहुल यादव, ससुर श्यामबाबू यादव, सास शशी देवी, जेठानी और जेठ विनय यदाव के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दी।
पिता का कहना है कि 9 जुलाई 2024 को बेटी प्रियंका की शादी के बाद ऑस्ट्रेलियन कम्पनी में इंजीनियर राहुल यादव और उसके घर वाले दहेज में एक कार व एक प्लाट की मांग करने लगे थे। वह इसी इरादे से दूसरी शादी भी करना चाहते थेI इसीलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)