google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर में सड़क हादसे में नाट्यकला लक्ष्मी पूजा समिति अध्यक्ष की मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना मोड के पास उत्तर कोयल नहर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 41 वर्षीय रौशन कुमार सिंह की मौत हो गई। रौशन कुमार सिंह ग्राम कांडी थाना टंडवा के निवासी थे और नाट्यकला लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रौशन कुमार सिंह अपने गांव कांडी से बाइक द्वारा नवीनगर थाना मोड स्थित अपने आवास पर जा रहे थे, तभी उत्तर कोयल नहर में चल रहे कार्य में देवी कांडी गांव के समीप निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि त्रिवेणी कंपनी ने बिना सुरक्षा घेरा के नहर में पुल का निर्माण कार्य क्यों कराया? पिछले दो माह से करीब 30 फिट गढा खोद कर छोड़ दिया गया है, वहां ना कोई रोशनी की व्यवस्था है और ना ही कोई ठोस घेराबंदी कराया है।रौशन कुमार सिंह के परिवार में उनकी पत्नी बबीता देवी, जो रामपुर पंचायत के वार्ड 14 की वार्ड सदस्य हैं, और दो बच्चे हैं – एक बेटा अभीनव कुमार 12 वर्ष और बेटी जान्वी कुमारी 10 वर्ष। रौशन कुमार सिंह दो भाई में सबसे छोटा था, लेकिन घर से लेकर बाहर तक सारा कार्य भार उनके ही जिम्मे था।इस हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वहीं कांडी गांव में मातम छाया हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)