google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शुरू हुआ राजद का सदस्यता अभियान, श्रवण ने किया आगाज

नवादा(आर्यन मोहन)नवादा जिला राजद का सदस्यता अभियान का श्रीगणेश गुरुवार को किया गया। एलएलसी प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा के द्वारा इसका आगाज किया गया। कादिरगंज स्थित आवासीय कार्यालय में उन्होंने सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। कहा कि गांव-टोला और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा जिले में राजद को नंबर वन की पार्टी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है, इस कार्य में कार्यकर्ता तन मन से जुट जाएं। प्रथम चरण में 28 अप्रैल को शुरू किया गया अभियान आगामी 2 मई तक चलेगा। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता गौतम कपूर चंद्रवंशी, शैलेश महतो,विजय चौधरी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)