google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संत रामकृष्ण परमहंस की मनाई गई जयंती, वक्ताओं ने जीवनी पर डाला प्रकाश

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। समाज जागरण

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शनिवार को संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाई गई। इनका जन्म फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था। विद्यालय का छात्र अयांश ने संत रामकृष्ण परमहंस का वेशभूषा धारण किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए बताया कि संत रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु थे स्वामी रामकृष्ण एक महान संत, विचारक और समाज सुधारक थे भारतीय महापुरुषों में रामकृष्ण परमहंस का नाम विशेष रूप से लिया जाता है उन्होंने पूरे संसार के लोगों को शांति का पाठ पढ़ाया तथा उन्होंने रामायण, महाभारत, श्री भागवत गीता जैसे पुराणों को पढ़ा और अच्छे से याद भी कर लिया था। उनकी भक्ति से हम भक्तों को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए की भक्ति क्या होती है। संतोष कुमार पांडे के द्वारा बताया गया कि रामकृष्ण परमहंस भारतीय आध्यात्मिक विश्व बंधुत्व से समाज को आपसी भेदभाव का त्याग कर एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव शिक्षक मनोज दुबे, संजू पांडे, रुचि दुबे, चंदन सिंह, साधना पांडे, पूनम, आभा पांडे आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)