
दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट पंकज भगत
पाकुड़ सिद्धू कानू पार्क स्थित सामाजिक अंकेक्षण स्त्रोत व्यक्ति द्वारा संघ एक दिवसीय धरना प्रदर्शनन 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना, उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन.सामाजिक अंकेक्षण स्त्रोत व्यक्ति संघ जिला इकाई के बैनर तले गुरुवार को 5 सूत्री मांगों को लेकर पाकुर सिद्धू कानू पार्क स्थित पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अविनाश कुमार नाग के द्वारा किया गया। जिसके बाद अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण कार्य कर चुकी आरपी वीआरपी वीआर पी डब्लू डी एवं सहयोगी दल को पिछले 2 वर्षों का बकाया भुगतान एवं यात्रा का भुगतान करने, सामाजिक अंकेक्षण कार्य एक माह के अंदर शुरू करते हुए सभी तरह के कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने, बीआरपी की अंशकालीन की जगह पूर्ण कालीन करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, सामाजिक अंकेक्षण इकाई को स्वतंत्र इकाई के रूप में निबंधित कर सभी स्रोत व्यक्तियों की सुरक्षा बीमा पॉलिसी एवं उनके लिए नीति बनाने, एवं सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा सत्यापित और ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित मुद्दों पर समय उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इस बाबत जिला सचिव सेम सुन सोरेन ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर संघ द्वारा पहले भी राज्य की जेएसएलपीएस के सीईओ तथा अन्य विभागों के मंत्रियों सांसद विधायकों को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि यदि 15 दिनों के अंदर हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य है मौके पर कोषाध्यक्ष नंदू लाल मंडलयोगेंद्र मुकुल कुमार दे अनवरा खातून उत्तम कुमार दास अरमिता खातून अनिल मरांडी अंजारुलशेख हबीबुर्रहमान दिनेश चंद्र दे मुकुल हसदा आशिकुल रहमान प्रसनजीत माल अश्वनी कुमार मिश्रा विश्वजीत रविदास आदि सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



