सांसद पप्पू यादव ने जिले को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की


सुभाष जी दैनिक  समाज जागरण सहरसा
सहरसा।72 घंटे से अधिक पहले भारत सरकार एवं बिहार सरकार को सूचना मिली की कोसी नदी में 6 लाख 63 हजार क्यूसेक  पानी छोड़ा जाएगा। फिर भी सरकार के द्वारा आम जनता को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिसके कारण कोसी तटबंध के अंदर रहने वाले लाखों लोगों पर इसका असर पड़ा। लाखों घर डूब गए। मवेशी भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया। वहीं करोड़ की फसल क्षति हुई। लोगों की जिंदगी तबाह हो गई। कई मासूमों को जान गंंवानी पड़ी लेकिन सरकार के द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया बल्कि लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। उक्त बातें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को नेपाल से क्यों डर लगता है। सरकार द्वारा ना तो हाइडैम बनाने की बात हो रही है। ना कोई समझौता किया जा रहा है। ना कोई नई बैराज के बारे में गंभीरता से सोचा जा रहा है।वही पुराने कोसी तटबंध को नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण की बात नहीं करते हैं। नदियों के अंदर जमा गाद को हटाने के लिए भी कोई काम नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बांध को वर्ल्ड बैंक के माध्यम से मरम्मती भी नहीं कराया जा रहा है। नेताओं की मिली भगत से ठेकेदार के  माध्यम से लूटने का काम किया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि कोसी तटबंध के अंदर जिला प्रशासन की मुस्तैदी के बाबजूद कोशी बांध को नहीं बचाया जा सका।

जमालपुर एवं किरतपुर गांव के नदी का पश्चिमी तटबंध टूट गया। इसके लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा है।उन्होंने कहा कि मैं पहले आदमी था जो बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर आंसू पोछने का काम किया। साथ ही भूख प्यास से तडप रहे लोगो को बोतलबंद पानी राशन एवं नगद राशि भी प्रदान किया गया। साथ ही साथ लोगों के खाने के लिए सामुदायिक किचन प्रारंभ किया गया है। सांसद श्री यादव ने कहा कि 2008 में कुशवाहा त्रासदी के समय इसे राष्ट्रीय शोक माना गया। साथ ही करोड़ों रुपए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आया।वही क्षेत्र के विकास के लिए भी करोड़ों रुपए आया लेकिन आज तक उन क्षेत्रों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। खेतों में अभी भी बालू पसरा हुआ है जिसके कारण किसान मायूस है। सांसद श्री यादव ने संपूर्ण कोसी क्षेत्र को बाढ़ पीड़ित घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही खाद्यान्न एवं अन्य रिलीफ को छोड़कर सभी पीड़ित लोगों के खाते में दो-दो लाख रुपैया देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चुनाव हो रहे हैं जिसके कारण वहां हेलीकॉप्टर की भरमार लगी हुई है लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं दी गई है।बाढ़ पीड़ित पानी में डूब रहे हैं लेकिन उन नेताओं को कोई चिंता नहीं हो रही है। उन लोगों के लिए बाढ़ पिकनिक स्पॉट जैसा प्रतीत हो रहा है जिसके कारण पक्ष विपक्ष सहित कोई राजनेता या जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों के आंसू पहुंचने के काम नहीं आ रहे हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन यादव, शशिभूषण यादव, कमलेश्वरी यादव, कपिल देव यादव,दीपक मिश्रा, मनीष यादव,युवा नेता राहुल भगत, रामकुमार, अरूण, महेश कुमार,सुमन, अरविंद यादव,सबिन,नरेश कुमार, समीर पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply