नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर नोएडा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त @CP_Noida के निर्देशन में मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिला सुरक्षा टीम द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी कानूनों, साइबर अपराध से सुरक्षा के उपायों तथा सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्पर सहायता के लिए प्रेरित करना रहा।
नोएडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सतत पहल है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम शहरभर में जारी रहेंगे। कार्यक्रम को लोगों ने सराहा और इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
MissionShakti5 #NoidaPolice #MahilaSuraksha #CyberSafety #WomenEmpowerment #NoidaNews #UPPolice #SafetyAwareness
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



