google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना-58, सेक्टर-62, IDZ-1 नोएडा: एग्जाम सेंटर के बाहर अवैध वसूली का अड्डा, अभ्यर्थियों से बैग-फोन जमा करने के नाम पर वसूले जाते है पैसे

नोएडा (सेक्टर-62), संवाददाता:
नोएडा के थाना क्षेत्र-58 स्थित सेक्टर-62 के IDZ-1 एग्जाम सेंटर के बाहर भर्ती परीक्षाओं के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मिडिया एक्स केंद्र के बाहर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने “बैग और मोबाइल जमा करने” के नाम पर एक तरह से उगाही का धंधा खड़ा कर रखा है।

जहां एक ओर सरकार परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे तत्व इस प्रक्रिया को दागदार कर रहे हैं।

₹20 से ₹100 तक वसूली
एग्जाम देने आए कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें बैग और मोबाइल फोन सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग बाहर ₹20 से ₹100 तक वसूलते हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है या परीक्षा से लेट होने का डर दिखाया जाता है।

न तो कोई रसीद, न ही सुरक्षा की गारंटी
बैग या मोबाइल जमा करने पर कोई पावती नहीं दी जाती और सामान की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती। कई बार सामान खोने या डैमेज होने की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होती।

स्थानीय प्रशासन मौन, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध वसूली लंबे समय से चल रही है, मगर प्रशासन और पुलिस आंख मूंदे बैठे हैं। इससे सवाल उठता है कि क्या इस काम में किसी की मिलीभगत है?

अभ्यर्थियों की अपील: हो कार्रवाई
अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)