
सचित्र–
सांसद मस्त ने दिया नेताजी के नाम पर निर्माण को 25 लाख
-सुंदर राजनीति
-प्रदेश सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने दिया उन्हें धन्यवाद
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के नाम पर सिविल कोर्ट में ‘संवाद केंद्र’ बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद निधि से 25 लाख देने की घोषणा की तो उन्हें सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने धन्यवाद दिया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दलीय भावना से ऊपर उठकर सांसद जी ने सबसे पहले नेताजी के नाम पर संवाद भवन बनाने के लिए पहल की, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। भाजपा सांसद ने नेता जी के नाम पर ‘मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र’ बनवाने की पहल कर यह दिखाया है कि उनके मन में भी नेताजी के लिए अलग जगह थी। सनद रहे कि भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बलिया में ‘मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र’ बनवाने की न सिर्फ पहल, बल्कि सांसद निधि से 25 लाख रूपये स्वीकृत कर जिलाधिकारी को पत्र भी दे दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



