google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई संत नामदेव जी की जयंती ।।

मेधावी छात्रों एवं बुजुर्गों का किया गया सम्मान, प्रस्तुत किए गए विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम

समाज जागरण
उमरिया ।12 नवंबर 2024 को संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महराज की 754वीं जयंती सभी नामदेव बांधुओं के प्रयास एवं सहयोग से भव्य रूप से वीणा पैलेस उमरिया में मनाई गई जिसमें जिले के भारी संख्या में लोग आकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह नामदेव जयंती के आयोजन में नगर की नई समिति श्री विट्ठल नामदेव समाज संगठन उमरिया के तत्वाधान में आयोजित की गई थी।

जयंती की शुरुआत 8:00 सुबह बाइक रैली से बहरा धाम उमरिया से की गई तथा जिला अस्पताल उमरिया में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसके पश्चात बाइक रैली नगर के विभिन्न स्थानों – रेलवे स्टेशन, जय स्तंभ, गांधी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल वीणा पैलेस उमरिया में समाप्त हुई।

सभी के द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना कर, हवन किया गया इसके पश्चात जी नामदेव समाज के विभिन्न कलाकारों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन मंच पर किया गया जिनका उत्साहवर्धन सभी उपस्थित लोगों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण एवं नगर के जिले के वरिष्ठ सामान्य व्यक्तियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन तथा प्रसाद वितरण किया गया।

सफल कार्यक्रम के आयोजन के बाद अंत में समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद नामदेव के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)