अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र : संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की649वी जयंती पर वाल्मीकि अम्बेडकर शिक्षा मिशन द्वारा गांव मिर्जापुर के वाल्मीकि धर्मशाला में 10वीं और 12वीं पास मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। और शिक्षा संवाद करवाया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप पहुंचे मास्टर रघबीर सिंह जी और हिंदी विभाग के शोधार्थी विनोद चौहान व वनस्पति विभाग के शोधार्थी धीरज कुमार व अभिषेक कुमार इन सभी वक्ताओं ने विधार्थियों को साइंस आर्ट और सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़ी बातें बताई। और आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
मंच का संचालन बलराम मिर्जापुर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वाल्मीकि अम्बेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारचा ने विधार्थियों को पैन व रजिस्टर देकर सम्मानित किया और प्रशंसा पत्र देकर विधार्थियों को शिक्षा मे आगे बढ़ने को कहा। सुभाष पारचा ने कहा कि वाल्मीकि अम्बेडकर शिक्षा मिशन लगातार सम्मानित करता रहेगा।
यह कार्यक्रम गांव मिर्जापुर के सहयोग द्वारा किया गया। राजेश पुहाल,बलवान सिंह,रोबी राणा, संजय मिर्जापुर, विशाल , विक्रम सिंह गांव मिर्जापुर से काफी संख्या में पुरुष व महिला शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



