google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकार का मुख्य ध्येय जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩा:सुधा



हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा)

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में देश और प्रदेश दिन दौगुनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। गरीब परिवारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों एवं वंचित परिवारों को विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में सीधे तौर पर मिल रहा है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩा है।
विधायक सुभाष सुधा वीरवार को सेक्टर-30 में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि कल्याणकारी योजनाएं जमीन स्तर पर लाभार्थियों को घर द्वार पर मिले। वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। आज देश व प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। अब ऑनलाइन व्यवस्था से पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि अपने आप बनकर लाभार्थियों के घर पहुंच जाते हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंत्योदय और जनकल्याण को समर्पित योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का जन आंदोलन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में समान रूप से विकास करवा रहे हैं। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को लागू किया गया है और विकास की गति को तेज किया गया है। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए जिसमें योजनाओं का लाभ और जानकारी दी जा रही थी। मौके पर ही लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)