दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/शुक्रवार 4 नवंबर को उत्तरी बारने पंचायत एसटी एससी छात्रावास मथुरा मोड़ के प्रांगण में महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सरपंच संघ की बैठक चांदन प्रखंड के सरपंच अध्यक्ष आशीष रोबिन उड के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के बिरनिया पंचायत की विद्या देवी, उत्तरी बारने पंचायत के हरीश ठाकुर, असोढा पंचायत के रेखा देवी, कुसुम जोरी पंचायत के काली देवी, चांदमारी पंचायत के रूपा देवी, आदि के अलावा सरपंच प्रतिनिधि एवं पंच उपसरपंच शामिल थे।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 11 नवंबर को पटना के बापू सभागार में पंच सरपंच के महासम्मेलन का आयोजन में भाग लेने हेतु चर्चा की गई। ज्ञात हो कि बिहार पंच/ सरपंच के 11वां महासम्मेलन में विभागीय मंत्री सहित अन्य नेता शामिल होंगे। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच अध्यक्ष आशीष रोबिन उड ने बताया कि सरपंच व पंच चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के राज्य सरकार ने सरपंच व पंच को पंचायत के अन्य कार्य में उनके सहभागिता का भरोसा दिलाया गया था। जबकि 1 वर्ष होने वाला है, अपने हक व अधिकार के संबंध जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार द्वारा अल्प राशि मानदेय के रूप में दिया जाता है। जो ऊंट के मुंह में जीरा का फौरन साबित होता है। जिससे हम सबों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं मानदेय देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में 11 नवंबर को पटना में होने वाले धरना में अधिक से अधिक संख्या में सरपंच वह पंच भाग लेने की चर्चा करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील भी कि गई।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








