google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सर्वत्र विरोध के बाद एक्शन में भाजपा,नूपुर शर्मा और जिंदल हटाये गये

#
(हरेश उपाध्याय, नीरज अवस्थी) दिल्ली:-अंतिम पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। उनके खिलाफ पार्टी ने जांच के आदेश भी दिए हैं।दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी एक्शन हुआ है।पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार जिंदल ने इस मसले को लेकर कुछ विवादित ट्वीट किए थें।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। भाजपा ना ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही प्रोत्साहन देती है। बीजेपी ने कहा है कि देश का संविधान भी भारत के हरेक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने अपेक्षा करता है। एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने एक विवादित टिप्पणी की थी।इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हो गए थे।ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लेटर जारी करते हुए बताया कि नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विरोध में हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)