google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूल चलो अभियान रैली को किया रवाना भाजपा विधायक केतकी सिंह




संवाददाता आशु खरवार दैनिक समाज जागरण

रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर उर्फ नवापुरा द्वारा 15 वें वित्त योजना से प्राथमिक विद्यालय रजमलपुर उर्फ नवापुरा नंबर दो के चहारदीवारी के उच्चीकरण प्रवेश द्वार और स्मार्ट क्लास का लोकार्पण शुक्रवार को बांसडीह विधानसभा विधायक केतकी सिंह व वशिष्ठ अतिथि कार्यावाहक अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद वशिष्ठ नारायण सोनी, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ बलिया जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ तेज प्रताप सिंह, डायट प्रवक्ता सरोज सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बासड़िह विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है, मै यहाँ नेता बनकर नहि आया हु।आप कि बेटी व बहु बनकर आया हु। जिसके तहत प्रोजेक्टर व अन्य आधुनिक तकनीक से स्कूलों को लैस किया जा रहा है। ताकि बच्चों का भविष्य वन सके। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्र, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह, रजिया खातून, भाजपा नेता अंकित सिंह, विनित सिंह, राजेश कुमार, वाहिद, अरविन्द गुप्ता, तनविर गोप, कमला यादव आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षा प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौहान व संचालन नमो नारायण सिंह ने किया। आयोंजक ग्राम प्रधान मुनिया देवी ने आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)