दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) अक्टूबर 2022 :-
औरंगाबाद जिला के सूर्य नगरी देव में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय कार्तिक छठ पूजा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी ने कमर कस लिया है। और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर औरंगाबाद एसडीओ विजयंत कुमार ने लगातार देव में कैंप कर रहे हैं। नहाए खाए के दिन भी औरंगाबाद एसडीओ विजयंत कुमार एवं सदर एसडीपीओ स्वीटी महारावत ने अपने दल के साथ भगवान भास्कर के नगरी देव पहुंचे और पूरे देव के भ्रमण करते हुए छठ घाट का निरीक्षण किया और देव में कमान संभालने आए 350 स्काउट गाइड का सुरक्षा पूर्वक कमान संभालने का सलाह दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



