google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-18 की इण्डिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस के दफ्तर में लगी आग


देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी

नोएडा के पॉश मार्किट-18 में स्थित एक बिल्डिंग में आज दोपहर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। आग बिल्डिंग में स्थित इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस के दफ्तर में लगी। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में स्थित पल्स प्लाजा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर स्थित इंडिया बुल्स हाउसिंग के ऑफिस में आग लग गयी।
अग्निशमन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल की गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से बिल्डिंग के सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर कुछ लोग फंस गए थे। धुएं की वजह से फंसे हुए लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही थी, लेकन हाईड्रोलिक लिफ्ट के जरिए सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शुरूआती जांच मे पता चला है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी है। इस घटना मे किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)