google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद

चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के बाद उनके पासवर्ड तोड़कर फोन में मौजूद पेटीएम और फोनपे जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं के माध्यम से अपने खातों में रकम ट्रांसफर करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुष्पेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र और ध्रुव पुत्र नवनीत कुमार को बी-1 सेक्टर-63, हल्दीराम कट की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।

मोबाइल छीनकर बैंक खाते से निकाले थे 93,500 रुपये

पुलिस के अनुसार एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उसका सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद मोबाइल से लिंक बैंक खाते के जरिए 93,500 रुपये निकाल लिए गए। मामले में थाना सेक्टर-63 पर मुकदमा अपराध संख्या 376/2026, धारा 304(2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पीड़ित के बैंक खाते से ट्रांसफर की गई 70 हजार रुपये की रकम को डेबिट/फ्रीज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित का सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पासवर्ड तोड़कर खातों में करते थे रकम ट्रांसफर

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बरामद मोटरसाइकिल से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनते थे। इसके बाद मोबाइल का पासवर्ड तोड़कर उसमें मौजूद पेटीएम और फोनपे के माध्यम से अपने खातों में रकम ट्रांसफर करते थे।

पुलिस के अनुसार जब उनके पास काफी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठे हो जाते थे तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे। आरोपियों के पास से बरामद चाकू का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था। मोबाइल बेचने से प्राप्त रकम को दोनों आपस में बांट लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुष्पेन्द्र, उम्र करीब 23 वर्ष, गली नंबर-3, कृष्णानगर बागू, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद का निवासी है।

ध्रुव, उम्र करीब 19 वर्ष, गली नंबर-3, कृष्णानगर बागू, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद का निवासी है।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 चोरी/स्नैचिंग के मोबाइल फोन, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 एफडी 8841) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बरामद सैमसंग मोबाइल फोन थाना सेक्टर-63 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 से संबंधित है।

दोनों आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपी ध्रुव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, मोबाइल स्नैचिंग, बरामदगी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी पुष्पेन्द्र के खिलाफ भी थाना सेक्टर-63 में चोरी/स्नैचिंग और अवैध हथियार से संबंधित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NoidaNews #NoidaPolice #MobileSnatching #CrimeNews #GautamBuddhNagar


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)