
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट के बारात घर मे आज नवनियुक्त आर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह हुआ।
आर डब्ल्यू ए की पूरी कार्यकारिणी को यमुना प्राधिकरण के प्रभारी ए के सिंह ने विधिवत् शपथ दिलाई। और आज से नयी कार्यकारिणी को कार्य करने के लिए आदेशित कर दिया।
आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा एवं महासचिव संजय शुक्ला ने शपथ लेने के बाद जनता को धन्यवाद दिया। और पूरी ईमानदारी के साथ समाज हित में वीना भेदभाव के कार्य करने का आश्वासन दिया ।
इस समारोह की अध्यक्षता फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने किया।
फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज हित मे कार्य करने की सलाह भी दी।
इस मौके पर शिव शक्ति अपार्टमेंट की समस्त जनता उपस्थित रही। और सभी ने नयी समिति को जीतने की बधाई एवं शुभ आशीर्वाद भी दिया। अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा ने सभी सेक्टरवासियो से हाथ जोडकर आभार व्यक्त किया।
महासचिव संजय शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव हमने नहीं लडा था। यह चुनाव सेक्टर 71 की जनता ने लडा था यह विजय समस्त सेक्टरवासियो की जीत है।यह पिछले 21 सालों मे पहला चुनाव है जो निष्पक्ष चुनाव था और जनता का चुनाव था इस चुनाव में जनता की विजय हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



