आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्षय मे राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन और ब्रह्माकुमारीज द्वारा सेक्टर 33 स्थित सेवाकेंद्र पर “खुशहाल महिला खुशहाल परिवार” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सेवाकेन्द्र की मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना त्यागी, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर ममता साहू , ESIC हॉस्पिटल HOD डॉक्टर सपना सिन्हा, मेंटल वैलनेस कोच शिखा बहन सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना त्यागी जी ने कहा कि महिला परिवार की दूरी है और उसकी मन की स्थिति घर परिवार के वातावरण को अधिक प्रभावित करती है। डॉक्टर ममता साहू ने कहा आज के समय में नारी का जीवन उलझन और चिंताओं परेशानियों से युक्त है। घर परिवार में सुख के साधन बहुत संख्या मे मौजूद है पर सच्चा सुख शांति जीवन में नहीं है। समस्याएं तो जीवन में आती हैं समस्या मुक्त जीवन संभव नहीं पर इन सबके बीच में रहते हुए भी खुशनुमा जीवन जीना एक कला है। यदि महिलाएं स्वयं इस कला में पारंगत हो जाए तो परिवार को भी खुशहाल रख सकती है। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने कहा कि खुशी की तलाश में हम अपना पूरा जीवन बिता देते हैं उसे सहज प्राप्त किया जा सकता है क्योंकि खुशी हमारी रचना है आध्यात्मिकता एवं राजयोग का अभ्यास जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण का विकास करता है और विपरीत परिस्थितियों में भी खुशहाल जीवन जीने की क्षमता विकसित करता है। कार्यक्रम का संचालन से कामना बहन ने किया। कार्यक्रम के अंत में शिखा बहन ने सभी उपस्थित महिलाओं को राजयोग मेडिटेशन के अनुभव कराया। कार्यक्रम में गीत व नृत्यो द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



