

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी।यादव समाज एवं ग्राम वासियों के द्वारा आराध्यदेव श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गौरव शाली परंपरा का निर्वहन करते हुए शोभायात्रा कल 19 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे के बाद पुराना बाजार चौक पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकाला जाएगा जहां जगह-जगह पर ग्वालो के द्वारा मटकी फोड़ते हुए प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए पुराना बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर बैठक आहूत किया गया था जिसमें समाज के प्रतिनिधित्व करता लोगों ने रूपरेखा तैयार कर सब को इस कार्यक्रम में शामिल होने की आग्रह किया है मस्तूरी यादव समाज ने समस्त युवाओं, बूजर्गों और महिलाओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आराध्य देव की जन्मोत्सव की खुशियां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। आज की इस बैठक में मुख्य रूप से रामचंद्र यादव, राम बहोरन यादव, सहोरन यादव, माधव यादव, टेक राम यादव, दिलीप यादव, कन्हैया यादव, मोहन यादव, विजय यादव, लाला यादव ,बाला यादव, त्रिभुवन यादव, मिलन यादव, मनोज यादव, कृष्णा यादव, रघु यादव, राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव, जितेन यादव, राकेश यादव, रोहित यादव, अजय यादव, संजय यादव, पप्पू यादव ,शिव यादव, देवचंद यादव, रुपेश यादव, राम नारायण यादव, घनश्याम यादव, भोला यादव ,सहित सामाजिक लोग ने बैठक भव्य रुप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की रूपरेखा तैयार किए है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



