google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*श्री परशुराम शक्ति सेना ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाला गया विशाल शोभायात्रा*

अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 30 अप्रैल 2025:– श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा शहीद मंगल पांडे चौक (टाटा पिगमेंट गेट)से श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में निकाला गया। शोभायात्रा की शुरुआत टाटा पिगमेंट गेट स्थित शहीद मंगल पांडे जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद आरंभ हुई। इस शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम की झांकी और भगवान परशुराम की तस्वीर रथ पर सवार थी उसके पीछे-पीछे श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्य काफी संख्या में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में भगवान परशुराम जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा में लगभग 200 की संख्या में चार पहिया एवं दुपहिया वाहन पर श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्य सवार थे, जो भगवान परशुराम जी के रथ के पीछे पीछे चल रहे थे। शोभायात्रा जुगसलाई से बिष्टुपुर साकची होते हुए गोलमुरी ,सिदगोड़ा होते हुए बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान पहुंची । बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में सभी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की  आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।इस अवसर पर अतिथि के रूप में कुणाल सारंगी ,अंबुज कुमार,बालाशंकर तिवारी, डीके मिश्रा, हृदयानंद तिवारी ,कवलेश्वर पांडे ,घनश्याम पांडे डी.एन सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित हुए ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे , केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पांडे ,महासचिव रंजीत झा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी ,केंद्र उपाध्यक्ष संतोष पांडे ,दीपक मिश्रा, राजा ओझा, ओंकार झा,सुबोध मिश्रा, गोपाल तिवारी, मुरलीधर पांडे,कुणाल मिश्रा,बॉबी शर्मानिरंजन मिश्रा, धनंजय मिश्रा,प्रकाश चौबे,विनय मिश्रा, संजय तिवारी,किशोर ओझा , विवेक झा,मुनमुन चक्रवर्ती ,रितेश मिश्रा , सन्नी शर्मा,विवेक मिश्रा,रवि दूबे, बिट्टू तिवारी, लव कुश उपाध्याय, दीपक झा,अभय पांडे , रितेश घोषाल इत्यादि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)