google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*श्रीजी गौसदन में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी*



श्रीजी गौसदन सेक्टर-94, नोएडा में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ.महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम और मधुसूदन दादू रहे।
गोपाष्टमी पर महेश बाबू गुप्ता ने बताया कि, वर्तमान में गौशाला में करीब 15 सौ से अधिक गोवंश है जिनकी देखरेख का कार्य निष्ठा के साथ किया जा रहा है। गोपाष्टमी पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने गोवंश की पूजा की और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रीजी गौसदन अध्यक्ष एनके अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, राजीव अग्रवाल, केशव गंगल, संदीप अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, संजय गोयल, राजीव गोयल, विमल अग्रवाल, मुकेश गर्ग एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य व गौ भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात भंडारा-प्रसाद का वितरण किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)