google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ का आज पांचवे दिन हुआ भव्य आयोजन


समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा आज पांचवें दिन मंगलवार दिन को महागामा प्रखंड अंतर्गत खदहरामाल शिव मंदिर प्रांगण मैं श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ को लेकर वृंदावन से आएकथावाचक संत भगवत शरण जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण और पूतनाके बारे में पूर्ण विवरण कर बताया महाराज जी ने बताया कि गीता के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपने कर्मों पर संदेह नहीं करना चाहिए गीता में श्री कृष्ण कहते हैं मनुष्य को किसी भी वस्तु के प्रति अत्यधिक लगाव नहीं रखना चाहिए अत्यधिक लगाव से व्यक्ति में क्रोध और दुख का भाव उत्पन्न होता है इसलिए मनुष्य को अत्यधिक लगाव से बचना चाहिए श्री कृष्ण के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता करने के लिए अपने भीतर छिपे डर को खत्म करना चाहिए यही सीख देते हुए श्री कृष्ण ने अर्जुन को निडर होकर युद्ध करो और युद्ध में तुम मारे गए तो स्वर्ग मिलेगा और जीत गए तो धरती पर राज मिलेगा इस तरह का वर्णन कर बताएं महाराज जी ने बांग्ला भाषा में भी भोजपुरी भाषा में भी कई तरह का वर्णन कर बताएं महाराज जी ने श्रद्धालुओं को भक्ति पान रस करा रहे थे जिसमें श्रद्धालु कथा सुनकर पूरा भक्ति में झूम रहे थे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी यजमान के तौर पर पुतुल देवी धर्मवीर शाह सरवन जयसवाल एवं उनकी पत्नी एवं इस कार्यक्रम में सूरज जायसवाल उदय भगत ऋषि जयसवाल शंकर भगत मंटू जायसवाल आदि कई लोग शामिल थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)